फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   इंदारा रजवाहा नहर टूटने से 150 बीघा फसल जलमग्न

इंदारा रजवाहा नहर टूटने से 150 बीघा फसल जलमग्न

Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
इंदारा रजवाहा नहर टूटने से 150 बीघा फसल जलमग्न
कोपागंज / रतनपुरा। शारदा सहायक खंड 32 इंदारा रजवाहा नहर गुरुवार की रात कनियारीपुर हसनपुर तथा रतनपुरा क्षेत्र के मुबारकपुर के पास टूट जाने से लगभग 150 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। फसल में पानी भर जाने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। परेशान किसानों ने आला अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन मध्याह्न 12 बजे तक सिंचाई विभाग की तरफ से मरम्मत कार्य कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी थी। गुस्साए किसानों ने प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी किया।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 जनपद के 250 किमी के क्षेत्र में फैली है। नहर का रखरखाव भगवान भरोसे हो रहा है। नहर में खरपतवार का जंगल लगा है। शारदा सहायक खंड 32 के अधिकारियों की मांग पर दोहरीघाट पंप कैनाल से जब नहर में पानी छोड़ा गया तो गुरुवार की रात इंदारा रजवाहा कनियारीपुर हसनपुर की नहर टूट गई। इससे 100 बीघा से अधिक गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। किसान जब सुबह खेतों पर पहुंचे तो फसल में दो फीट पानी जमा हो गया था। परेशान किसानों ने विभागीय अधिकारियों को सूचना दी, लेकिन मध्याह्न 12 बजे तक अधिकारी मौके पर नहीं आ सके थे। आक्रोशित किसानों ने शासन प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि नहर में जरूरत के समय पानी ही नहीं छोड़ा जाता है। मरम्मत कार्य के नाम पर नहर को एक महीने तक बंद कर दिया जाता है।
विज्ञापन

लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी नहर का रखरखाव भगवान भरोसे हो रहा है। फसल क्षति का आंकलन कराकर किसानों को मुआवजा दिया जाए। फसल क्षति का मुआवजा जिला प्रसाशन की तरफ से नहीं दिया तो किसान आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में किसान संजय सिंह, मुरलीधर यादव, अशोक, सुभाष, कामता, गुलाब, विरेंद्र, दयाशंकर, रामविजय आदि शामिल रहे। इसी क्रम में रतनपुरा क्षेत्र के मुबारकपुर के पास नहर टूट जाने से 50 बीघा की फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर टूटने की सूचना मिलने पर शुक्रवार की सुबह किसान पहुंचे। अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन मौके पर विभागीय अधिकारियों ने मरम्मत कराने की जहमत तक नहीं उठाई। नाराज किसानों ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वालों में अनिल सिंह, मनोज कुमार, रामबहादुर, जीत शाह, रामजी आदि शामिल रहे। इस बाबत शारदा सहायक खंड 32 के अवर अभियंता कमाल अख्तर का कहना है कि नहर को बंद कर दिया गया है। नहर की मरम्मत कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed