{"_id":"5be727acbdec2269407f0079","slug":"171541875628-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तार जोड़ रहे लाइनमैन को लगा करंट, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तार जोड़ रहे लाइनमैन को लगा करंट, रेफर
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के भीरा मुखलिया मोहल्ले में शुक्रवार की रात खंभे पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहे एक लाइनमैन को करेंट लग गया। घटना की जानकारी पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ मंडल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा निवासी निजामुद्दीन (40) पुत्र संसुल्होदा वलीदपुर बिजली उपकेंद्र में प्राइवेट कर्मचारी है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बिजली कटने पर वो खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी बीच बिजली आ जाने से वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद उसे आनन-फानन में मुहम्मदाबाद सीएची लाकर लोगों ने भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बाबत अवर अभियन्ता राजेंद यादव ने बताया की लाइनमैन द्वारा बिजली दुरूस्त करने के लिए शट डाउन नहीं लिया गया था। बिजली बाधित होने के बाद वह बिजली को ठीक कर रहा था, इसी बीच बिजली आपूर्ति बहाल होने पर वह करेंट की चपेट में आ गया।