{"_id":"5b2fee6e4f1c1bb06e8b9a3c","slug":"171529867886-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संगठनों को जनपदवार सशक्त बनाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संगठनों को जनपदवार सशक्त बनाने पर दिया जोर
Updated Mon, 25 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की बैठक रविवार को नगर के जीवन राम इंटर कालेज के सभागार में हुई। इसमें शिक्षकों की समस्या पर चर्चा की गई। साथ ही समस्याओं के निस्तारण के क्रम में आंदोलन की रणनीति तय की गई।
प्रदेशीय अध्यक्ष तथा शिक्षक विधायक चेतनारायण सिंह ने कहा कि शिक्षकों को एक मंच पर संगठित होने की जरूरत है। उन्होंने शिक्षकों की समस्या के समाधान तथा शिक्षक संगठनों को जनपदवार सशक्त बनाने का उपाय किया जाए। जनपद मेें सदस्यता शुल्क प्रदेश स्तर तक 31 अगस्त तक अवश्य जमा करा दिया जाए। मंडल स्तर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को जीपीएफ नहीं मिल पाया है। सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की सूची तत्काल भेजी जाए। मंडल स्तर पर जनपदवार बोर्ड परीक्षा के उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पारिश्रमिक वर्ष 2010 से 2018 तक बकाया चल रहा है। शिक्षकों की सूची प्रदेश स्तर पर भेजवाया जाए जिससे कि शिक्षकों की समस्या का समाधान कराया जा सके।
बैठक को मंडलीय अध्यक्ष राकेश सिंह, अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार सिंह, मंत्री राघवेंद्र कुमार सिंह, नरेंद्र प्रताप सिंह, राजनाथ सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेश सिंह आदि ने संबोधित किया।