फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उज्जवला दिवस पर 55 गांवों में आयोजित होगी एलपीजी पंचायत

उज्जवला दिवस पर 55 गांवों में आयोजित होगी एलपीजी पंचायत

Thu, 12 Apr 2018 11:36 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
उज्जवला दिवस पर 55 गांवों में आयोजित होगी एलपीजी पंचायत
मऊ। केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री एलपीजी पंचायत योजना का शुभारंभ किया जा रहा है, राष्ट्र स्तर पर शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में एक वर्ष में एक लाख से ज्यादा पंचायत का आयोजन कर करोड़ों लाभार्थियों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना से लोगों को लाभ पहुंचाने की योजना है। योजना के तहत हर पंचायत में 100 महिलाओं को निशुल्क कनेक्शन दिया जाएगा। इसके चलते 20 अप्रैल को पेट्रोलियम मंत्रालय की तरफ से उज्जवला दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिले में अलग-अलग क्षेत्रों के वितरक अपने-अपने क्षेत्रों में एलपीजी पंचायत योजना के तहत कार्यक्रम कर पात्र लाभार्थियों को कनेक्शन देंगे। केंद्र सरकार के इस मुहिम की जानकारी गुरुवार को भीटी स्थित एक निजी होटल में उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी करताल सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

उज्ज्वला योजना के नोडल अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि 20 अप्रैल को उज्ज्वला दिवस मनाने के पीछे मकसद, देश को धुंआ रहित और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर जिले के 18 वितरक अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम का आयोजन कर सौ महिलाओं को निशु:ल्क कनेक्शन वितरित करेंगे। वहीं 15 अप्रैल से पांच मई तक चलने वाले ग्राम स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत वितरक जिले के 55 गांव गोद लेकर 14 हजार 430 पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभांवित करेंगे।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बताया कि एक मई 2016 से शुरू हुई इस योजना में जिले के 1 लाख 22 हजार को लोगों को सम्म्लित किया गया था। इसमें 70 हजार 163 लोगों ने आवेदन दिया, जबकि 54 हजार 163 लोगों को आवेदन को स्वीकृत करते हुए 53 हजार 308 लोगों को योजना के तहत कनेक्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed