{"_id":"5aac01f84f1c1b68248b5a03","slug":"171521222136-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खरवार जाति के लोगों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खरवार जाति के लोगों का धरना प्रदर्शन
Updated Fri, 16 Mar 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन। अनुसूचित जाति का प्रमाणपत्र मिलने में हो रही असुविधा से नाराज खरवार जाति के लोगों ने शुक्रवार को मधुबन तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। जजौली गांव से तहसील मुख्यालय तक लोगों ने पदयात्रा निकाल कर विरोध जताया। महासभा के राष्ट्रीय संयोजक उमाशंकर खरवार ने आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन के द्वारा खरवार जाति के लोगों के साथ भेदभाव करते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक कठिनाइयां आ रही है। प्रक्रिया को कठिन बनाकर खरवार जाति के लोगों को परेशान किया जा रहा है। प्रशासनिक संवेदनहीनता के कारण खरवार जाति के लोगों को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया जा रहा है, यह खेद का विषय है। जबकि सरकार की मंशा के अनुसार खरवार जाति के लोग अपने कार्यो को संपादित करते हुए अनुसूचित जाति के प्रमाण पत्र की मांग कर रहे हैं। इस दौरान खरवार जाति के सैकड़ों लोग मधुबन दोहरीघाट मार्ग स्थित रामलीला ग्राउंड जजौली से नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंच कर धरना प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को मांग पत्र सौंपकर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की गई। इस अवसर शिवशंकर खरवार ,मनोज खरवार, प्रभुनाथ खरवार ,दरोगा खरवार ,केशव खरवार , दामोदर खरवार , रामदुलारे खरवार , अभिमन्यु खरवार , संजय खरवार ,रविन्द्र खरवार , राजू खरवार , अखिलेश खरवार आदि रहे ।
विज्ञापन