{"_id":"5a75fe004f1c1b92268b8140","slug":"171517682176-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रतनपुरा ब्लाक के छह गांवों का दौरा करेगी केंद्रीय जांच टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रतनपुरा ब्लाक के छह गांवों का दौरा करेगी केंद्रीय जांच टीम
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। केंद्र सरकार द्वारा दिए गए धन से ब्लाक के गांवों में कराए गए विकास कार्यों की जांच करने के लिए केंद्र से एक जांच दल जल्दी ही यहां आएगा। जांच दल गांवों के विकास कार्यों के अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन , दिव्यांग पेंशन और विधवा पेंशन तथा विभिन्न एनजीओ द्वारा कराए गए कार्यों की मौके पर पहुंचकर जांच करेंगे। अवकाश प्राप्त आईएएस की अध्यक्षता में यह जांच दल पिछले पांच सालों में कराए गए कार्यों अथवा खर्च किए गए धन की जांच करेगा। इस आशय का पत्र ब्लाक मुख्यालय पर आ गया है। इसकी भनक लगते ही ब्लॉक कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
केंद्र सरकार की सहायता से किए जाने वाले विकास कार्यों की जमीनी हकीकत जानने के लिए केंद्र की एक जांच टीम जल्द ही ब्लाक पर आने वाली है। यह जांच समिति मनरेगा द्वारा कराए गए कार्यों का स्थलीय जांच करेगी। इसके अतिरिक्त राजीव गांधी राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के उद्देश्य से की गई कवायद की जांच करेगी। केंद्रीय जांच टीम रतनपुरा ब्लाक के छह गांवों का दौरा करेगी। ये गांव हैं चकरा, देवदह, ठैंचा , गड़वा , मखना , पीपरसाथ और रजमलपुर । यह जांच दल उस चकरा गांव में जाएगा जिसे तत्कालीन राज्य सभासद सालिम अंसारी ने गोद लिया था। इस बाबत खंड विकास अधिकारी फैसल आलम का कहना है कि केंद्रीय जांच टीम जल्दी ही यहां आएगी और छह गांवों का दौरा कर कई बिंदुओं पर सघन जांच करेगी।