{"_id":"5a316e4f4f1c1b9f678c1267","slug":"171513188943-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव मैदान में 10 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कस्बा स्थित सर्वोदय महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव के चार पदों के चुनाव के नाम वापसी कोे दिन बुधवार को किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।इस तरह से अध्यक्ष पद के लिए चार, उपाध्यक्ष पद के लिए तीन, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। संयुक्त मंत्री पद के लिए मात्र एक प्रत्याशी ने नामांकन किया है। इस तरह से संयुक्त मंत्री पद के लिए राहुल का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
अध्यक्ष पद के लिए अभिषेक कुमार बीए द्वितीय,एजाज अहमद बीए तृतीय वर्ष,चंदीश यादव बीए तृत्तीय वर्ष,हिमांशु यादव बीए प्रथमवर्ष के बीच चतुष्कोणीय मुकाबला होगा। उपाध्यक्ष पद पर नूर आलम बीए प्रथम वर्ष,पंकज राजभर बीए द्वितीय वर्ष,पियूष कुमार गोंड़ बीए प्रथम वर्ष के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होना तय हो गया है। महामंत्री पद के लिए मोहम्मद अबुजर बीए भाग तीन, सत्येंद्र उर्फ़ सतेंद्र कुमार बीए भाग तीन, श्रीकृष्ण उर्फ किशन बीए भाग दो के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। संयुक्त मंत्री पद के लिए राहुल बीए भाग तीन के एकमात्र प्रत्याशी के रूप में नामंकन दाखिल करने के कारण निर्विरोध चुने लिए गए। बुधवार को भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। वहीं नाम वापसी के दिन प्राचार्य डॉ. केएन उपाध्याय,चुनाव अधिकारी अमरजीत, डॉ. एएन सिंह, रामभवन यादव आदि शामिल रहे।