{"_id":"59f8c0d84f1c1b8e698b88db","slug":"171509474520-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाघरा की कटान जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाघरा की कटान जारी
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजपुर। मधुबन तहसील क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा और सूरजपुर गांव के पास घाघरा नदी में कटान लगातार जारी है। घाघरा नदी उत्तर से दक्षिणी छोर तक कटान करती हुई आबादी और उपासना स्थलों की तरफ बढ़ रही है। नदी कटान के साथ वहां गहरी खाई बनाती जा रही है।
कटान करती हुई नदी आबादी और उपासना स्थलों के काफी नजदीक पहुंच गई है। घाघरा नदी के तटवर्ती इलाकों में बसे लोग काफी दहशत जीवन यापन कर रहे हैं। शासन प्रशासन के उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अब तक कटान रोकने के कोई उपाय करना तो दूर की बात है कटान का निरीक्षण और तटवर्ती इलाके कटान से पीड़ितों की खोज खबर लेने तक की जहमत नही उठाई। इसे लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। मधुबन तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती गांव रसूलपुर मोर्चा और सूरजपुर में 10 वें दिन भी लगातार घाघरा नदी की कटान जारी रही । इसके चलते रसूलपुर मोर्चा गांव के सुखनंदन यादव ,सुखई यादव ,रामनरायन यादव, बलिराम यादव, रामाश्रय यादव, गिरिजा यादव ,जगधारी यादव, अवधेश यादव , बाढू यादव, मुसाफिर यादव ,मुन्ना यादव आदि के घर कभी भी घाघरा नदी में समा सकते हैं।
भीषण कटान के चलते रसूलपुर मोर्चा स्थित डीह बाबा का स्थान भी खतरे में है। वही सूरजपुर गांव में भी घाघरा नदी में पानी के तेजी के साथ बहाव होने के चलते घाघरा नदी उत्तर से दक्षिणी छोर पर गहरी खाई बनाती हुई कटान कर रही है। अब आबादी और उपासना स्थल नदी के करीब आ गए हैं। अब प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय बैदापुर सूरजपुर सहित राम प्रसाद गोंड, शिव प्रसाद ,राम दुलारे ,संतोष सहित दो दर्जन से अधिक मकान के पास भयंकर कटान हो रही है। अब तक जिले के सांसद हरिनारायण राजभर मधुबन विधान सभा के विधायक और प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान सहित कोई भी जन प्रतिनिधि, जिलाधिकारी अथवा अन्य उच्चाधिकारी कटान स्थल का जायजा लेने नहीं आए। न ही कटान से बचाव के कोई उपाय ही किया जा रहा है जिसको लेकर क्षेत्र की जनता में काफी नाराजगी है।