फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पंचायतों को सशक्त बनाने में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका

पंचायतों को सशक्त बनाने में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका

Sun, 15 Oct 2017 11:18 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
पंचायतों को सशक्त बनाने में कांग्रेस की अग्रणी भूमिका
मऊ। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के तत्वाधान में जिला मुख्यालय के हिंदी भवन में पंचायती राज संगठन सम्मेलन का आयोजन हुआ। सम्मेलन के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी अरविंद बाग ने कहा कि पंचायतों को अधिकार दिलाना ही संगठन का मुख्य उद्देश्य है। राजीव गांधी द्वारा लाया गया पचायती राज अधिनियम जब तक पूर्ण रुप से लागू नहीं होगा पंचायतें स्वतंत्र नहीं होंगी।
विज्ञापन

विशिष्ठ अतिथि जनक कुशवाहा ने कहा कि राजीव गांधी ने भारतीय राज्य की बुनियाद को ग्राम स्वराज के आधार पर स्थापित करने का संकल्प लिया था। उनकी सोच थी, कि संसद एवं विधान मंडलों जैसे अधिकार पंचायतों को भी दिए जाने चाहिए। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि कांग्रेस शासन काल में पंचायतों को सशक्त बनाने के लिए वर्ष 1994 में पंचायती राज कानून पारित हुआ और त्रिस्तरीय पंचायतें गठित हुईं, परंतु पंचायत सें मिलने वाला अधिकार आज तक नहीं मिला। संगठन के मंडल चेयरमैन राजकुमार पासवान जिला संयोजक रामअधार निराला ने गीत के माध्यम से आगत अतिथियों के प्रति सम्मान प्रकट किया। इस अवसर पर मुश्ताक अली, तैयब खां, रमाशंकर चौहान, अजीत पांडेय, निशार अहमद, जनमेजय सिंह, महेंद्र प्रसाद, चंपा भारद्वाज, हरिकेश सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed