फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार

छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं के साथ छेड़खानी के मामले में दो गिरफ्तार
घोसी। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरी श्याम सिंह ने कोतवाली क्षेत्र के कटाई चवर गांव के पास 10 अगस्त गुरुवार को स्कूल बस के छात्र-छात्राओं के साथ हुई मारपीट एवं छेड़खानी के तीन नामजद आरोपियों में से दो को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में राशिद पुत्र जाकिर व टिंचू उर्फ़ जहांगीर पुत्र आलमगीर निवासी कटाई चवर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया। इस मामले में पुलिस अभी तीसरे आरोपी एवं अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के कटाई चवर गांव के पास समीप 10 अगस्त को संत कबीर इंटर कालेज चचाई पार की स्कूल बस में सवार छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने तथा विरोध करने पर आधा दर्जन छात्रों को लाठी डंडे से मार पीटकर घायल कर दिये जाने की घटना हुई थी। जिसको लेकर कालेज के प्रबंधक ने तीन नामजद राशिद, टिंचु उर्फ़ जहाँगीर, सेराज के साथ कई अज्ञात के विरुद्ध मुक़दमा दर्ज कराया था। घटना के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे थे। शुक्रवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक को सूचना मिली की दो आरोपी घर पर हैं तो वह तुरन्त गांव पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली लाये। तीसरे नामजद के साथ अन्य आरोपियों की पुलिस गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि अन्य आरोपियों की इस मामले में तलाश की जा रही है। वह भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed