फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   जननी सुरक्षा की धनराशि के लिए मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

जननी सुरक्षा की धनराशि के लिए मारपीट, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
जननी सुरक्षा की धनराशि के लिए मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के परहदां मिश्रौली गांव में प्रसव के बाद प्रसूता को मिली जननी सुरक्षा की धनराशि को लेकर रविवार की सुबह आशा बहू और प्रसूता के बीच हुई कहासुनी के बाद दोनों परिवारों के बीच मारपीट र्हुई। मारपीट में प्रसूता के साथ तीन लोग घायल हुए। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के परदहां मिश्रौली गांव निवासी वंदना यादव का तीन माह पूर्व प्रसव हुआ था। इस दौरान बीते दिनों उसे जननी सुरक्षा के तहत 1400 रुपये का चेक मिला। वंदना के पिता श्रीकांत यादव ने आरोप लगाया कि चेक मिलने की सूचना पर प्रसव कराने वाली आशा बहू उनके घर पहुंची और रुपये मांगने लगी। चेक न देने की बात कहने पर वह विवाद करने लगी। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इलमें श्रीकांत यादव, उनकी पुत्री वंदना तथा मां अमरावती देवी को घायल हो गई। घायल श्रीकांत ने शहर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने घायल श्रीकांत और अमरावती को मेडिकल मुआयना के लिए भेज दिया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किए गए थे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed