{"_id":"5bd88fbfbdec224291204fe0","slug":"161540919231-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच एकड़ में बनेगा उपकेंद्र, प्रशासन ने जमीन चिहिन्त कर भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच एकड़ में बनेगा उपकेंद्र, प्रशासन ने जमीन चिहिन्त कर भेजा प्रस्ताव
Updated Tue, 30 Oct 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। तहसील क्षेत्र के लिए प्रस्तावित 132 केवी उपकेंद्र के लिये पिउवाताल गांव में पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव तहसील से स्वीकृति हेतु जिलाधिकारी को भेज देने से जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। इस संबंध में एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर ने बताया कि पांच एकड़ भूमि का प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति हेतु भेज दिया गया है। पावर ट्रांसमिशन के अधिकारियों द्वारा प्रस्तावित भूमि का अवलोकन किया गया।
132 केवी का विद्युत उपकेंद्र की स्वीकृत मिलने के बाद सोमवार को विद्युत विभाग ट्रांसमिशन के अधिशासी अभियंता एसपी गुप्ता और एसडीओ एएन सिंह ने सोमवार को नगर में जमीन के लिए निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता एसपी सिंह ने बताया कि प्रस्तावित 132 केवी उपकेंद्र में 40 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगेंगे। बताया कि इस पर 25 करोड़ रुपये की लागत आएगी। वहीं, अधिशासी अभियंता डीडी शर्मा ने बताया कि घोसी क्षेत्र के घोसी, नादवासराय, पांडेयपार, डंगवली के साथ टड़ियावां, वलीदपुर भीरा आदि विद्युत उपकेंद्र इस 132 उपकेंद्र के तहत जुड़ने को प्रस्तावित है। इसके बन जाने से गोंठा स्थित 132उपकेंद्र पर लोड कम होगा। उपभोक्ताओं को अबाध बिजली मिलेगी।