फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   स्वच्छताग्रहियों को सिखाया स्व्च्छता का गुर

स्वच्छताग्रहियों को सिखाया स्व्च्छता का गुर

Thu, 30 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छताग्रहियों को सिखाया स्व्च्छता का गुर
रतनपुरा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्थानीय विकासखंड के गांवों को ओडीएफ करने के क्रम में लोगों को जागरूक करने के लिए चयनित स्वच्छताग्राहियों को ब्लाक कार्यालय के सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर यूनिसेफ के मंडलीय सलाहकार प्रशांत कुमार सिंह तथा ग्राम पंचायत के मंडलीय सलाहकार राजू पटेल ने स्वच्छताग्राहियों को स्वच्छता के गुर सिखाए। इस मौके पर एडीओ पंचायत श्रीकांत मिश्रा ने कहा कि ग्राम पंचायतों के लिए स्वच्छता से जुड़ी सबसे बड़ी चुनौती खुले में शौच करने की प्रथा को समाप्त करने की है। गांव के लगभग 65 प्रतिशत लोग खुले में शौच करते हैं जिसकी वजह से मानव मल पर्यावरण को प्रदूषित करता है। ग्रामीण परिवेश में मानव मल के उत्सर्जन से ग्रामीण समुदाय प्रतिकूल रूप से प्रभावित होता है। मानव मल में भारी संख्या में रोगों के कीटाणु होते हैं जिससे बीमारियां फैलती हैं। जिला समन्वयक परितोष पांडेय, मारकंडेय सिंह, गोपाल राजभर, संजय, मोरिया, रणजीत यादव, शैलेंद्र यादव आदि शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


स्वच्छताग्रहियों की कार्यशाला
बढुआ गोदाम । स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत समुदाय संचालित सम्पूर्ण स्वच्छता पर स्वच्छताग्राहीयों की एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन गुरूवार को परदहां ब्लाक के सभागार में किया गया। कार्यक्रम का उद्धाटन खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी ने किया। इस दौरान लखनऊ से आये स्टेट क्वाडिनेटर यूनीसेफ के विकास सिंह ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत ब्लाक के सभी पंचायतों के सभी गांव में समुदाय के लोगों को स्वच्छता की जानकारी देने ,खुले में शौच से मुक्त गांव बनाने , शौचालय में ही शौच करे साथ ही स्वच्छ समाज निर्माण के लिये आम लोगों को प्रेरित करने के लिये उत्प्रेरको को प्रशिक्षण दिया जा रहा है इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लाक के एडियो पंचायत अधिकारी राजेश तिवारी सहित विभिन्न पंचायतों दीपक खरवार, राजेश पांडे, कंचन गौतम, पंकज कुमार, धीरज कुमार, संदीप कुमार, चंद्रकला देवी, राम प्रवेश, विपिन कुमार और राहुल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed