फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दुर्घटना से देर भली, हेलमेट का करें प्रयोग

दुर्घटना से देर भली, हेलमेट का करें प्रयोग

Tue, 20 Mar 2018 10:55 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना से देर भली, हेलमेट का करें प्रयोग
मऊ। मंगलवार को सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय परिसर में पूर्वांचल विकास संस्थान के तत्वावधान में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक और गीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक दयानिधि उपाध्याय ने कहा कि दुर्घटना से देर भली होती है। उन्होंने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक ज्यादा मौतें केवल सिर में चोट लगने के कारण होती हैं। ऐसे में आप दो पहिया वाहनों पर हमेशा हेलमेट का प्रयोग किया करें। वहीं पूर्वांचल विकास संस्था के अध्यक्ष भानू प्रकाश पांडेय द्वारा नुक्कड़ नाटक में सीट बेल्ट, हेलमेट तथा यातायात सुरक्षा के नियमों को जीवन में उतार कर स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित जीवन देने की पहल की गई। वहीं कार्यालय के वरिष्ठ सहायक एमए अंसारी ने सड़क सुरक्षा में बताया गया कि बच्चे आपका घर पर इंतजार सुरक्षित आने का कर रहे होंगे, अत: मार्ग पर सुरक्षित चलें। रामकृष्ण भारद्वाज ने कहा कि हमेशा यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। कहा कि कोई भी वाहन चलाते समय आपका ध्यान केवल रास्ते पर हो, अन्यत्र कहीं दीमाग होने पर दुर्घटना हो सकती है। इस दौरान अजय सिंह, जयराम त्रिपाठी, महमूद अहमद, सौरभ कुमार, शैलेंद्र सिंह तोमर, मनोज जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed