{"_id":"5a10761e4f1c1bf2538bdbad","slug":"161511028254-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की मदद करने से मिलती है ही सच्ची शांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की मदद करने से मिलती है ही सच्ची शांति
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों के सहयोग व सामाजिक संस्था ब्रिज आफ होप के सौजन्य से सुरहुरपुर में शनिवार को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने लगभग दो सौ बच्चों के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच किया और निशुल्क दवाइयां वितरित की।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा. एपी सिंह की देखरेख में विभिन्न डॉक्टरों ने संस्था में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य का विधिवत परीक्षण किया तथा जांचोपरांत प्रत्येक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क दवा भी वितरित किया। शिविर के बाद वहाँ उपस्थित सभी लोगों को सम्बोधित करते हुए प्रभारी डॉ एपी सिंह ने कहा कि संस्था द्वारा क्षेत्र के गरीब बच्चों के लिए किया जा रहा कार्य काफी सराहनीय है। संस्था द्वारा किये जा रहे इस कार्य से और लोगों को भी सीख लेनी चाहिए। कहा कि यह कार्य दर्शाता है कि जीवन में सब कुछ हासिल कर लेना ही बहादुरी या सच्चा सुख नही है अपितु गरीब जरूरतमन्द लोगों की मदद करना सबसे बड़ी बहादुरी का का कार्य है और ऐसे कार्य में ही सच्ची सुख और शांति भी है। संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर जितेंद्र कुमार ने पूरे डॉक्टर टीम व् सभी आगन्तुकों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर समाजसेवी नवीन चन्द, सतीश कुमार, रमेश चन्द, पानमती देवी, सीमा देवी, सुषमा देवीी, अंजना देवी, रिंकू देवी आदि प्रमुख उपस्थित रही।