फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   बीएसए ने एक शिक्षक का रोका वेतन, कई से मांगा स्पष्टीकरण

बीएसए ने एक शिक्षक का रोका वेतन, कई से मांगा स्पष्टीकरण

Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बीएसए ने एक शिक्षक का रोका वेतन, कई से मांगा स्पष्टीकरण
मऊ। शिक्षा सत्र बीतने के 100 दिन बाद भी परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षकों के कार्यप्रणाली में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। नामांकन के सापेक्ष जहां बच्चों की उपस्थिति में काफी कम मिल रही है। बीएसए के निरीक्षण में मामला प्रकाश में आया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने गुरुवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में तमाम खामियां मिली। प्राथमिक विद्यालय रणवीर के सहायक अध्यापक के अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय रणवीर के शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

बीएसए ने उच्च प्राथमिक विद्यालय रणवीरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 115 बच्चों के नामांकन के सापेक्ष 43 बच्चे उपस्थित मिले। शिक्षक डायरी न बनी होने पर शिक्षकों को फटकार लगाई। सभी शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय रणवीरपुर में सहायक अध्यापक सुरेश यादव बिना सूचना दिए अनुपस्थित मिले। नामांकन 223 के सापेक्ष 90 बच्चे उपस्थित मिले। बीएसए ने सहायक अध्यापक सुरेश यादव का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक उच्च प्राथमिक विद्यालय कंधेरी में शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिली। शिक्षकों तथा प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा। प्राथमिक विद्यालय डुमरांव नंबर दो का निरीक्षण किया। निरीक्षण में 128 नामांकन के सापेक्ष 62 बच्चे उपस्थित मिले। यहां साफ सफाई, एमडीएम बेहतर पाया गया। टीएलएम बेहतर मिला। जिला समन्वयक प्रशिक्षण गजेंद्र सिंह ने कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। बीएसए राकेश कुमार का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता दयनीय मिलने पर लापरवाह हेडमास्टर और शिक्षकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed