फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   एसडीएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त

एसडीएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त

Fri, 16 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम के आश्वासन पर अनशन समाप्त
मधुबन। क्षेत्र के सुवाह निवासी प्रवीण कुमार पांडेय तहसील प्रशासन से न्याय नहीं मिलने पर बुधवार से तहसील परिसर में बैठे आमरण अनशन को शुक्रवार को उप जिलाधिकारी ने आश्वासन के बाद खत्म कराया।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार पांडेय के गांव सुवाह में सागौन, शीशम, बबूल और दो यूकेलिप्टस के पेड़ चकरोड में पड़ रहे थे। जिसको नीलाम करने के लिये तहसीलदार श्रीप्रकाश गुप्ता ने अपने पत्रांक संख्या 657 दिनांक 17 मार्च 2017 को अखबार में विज्ञापन छपवाकर एक अप्रैल 2017 को तहसील परिसर में नीलामी की तारीख रखी। समय सीमा के अंतर्गत विभागीय कार्रवाई के बाद पेंड़ो की 4118 रुपये में नीलामी हुई। तत्काल में प्रवीण से चार हजार रुपया जमा करा लिया गया। उसके बाद उसे रसीद नहीं दी गई। कभी नायब तहसीलदार तो कभी कोई नहीं है कहकर उसे टरकाया जाता रहा। इसके बाद प्रवीण से पुन: 13 अप्रैल को 4118 रुपये लेकर रसीद दी गई जिसका क्रमांक 794821 है। इसके बाद उसने वन विभाग से भी नोड्यूज ले लिया और 29 अप्रैल को राजस्व निरीक्षक शिशुपाल पांडेय ने मौके पर जाकर सीमांकन भी कर दिया। बावजूद इसके तहसील प्रशासन उसे पेड़ नहीं काटने दे रहा है। इन सभी बातों से परेशान होकर उसने अनशन का रास्ता अख्तियार किया। शुक्रवार को उप जिलाधिकारी ने उसे आश्वासन देकर अनशन समाप्त कराया और कहा कि मामले का हल निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed