फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सद्गुरु के मार्ग दर्शन और त्याग तपस्था समर्पण से होती है प्रभु की प्राप्ति

सद्गुरु के मार्ग दर्शन और त्याग तपस्था समर्पण से होती है प्रभु की प्राप्ति

Wed, 19 Jun 2019 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
सद्गुरु के मार्ग दर्शन और त्याग तपस्था समर्पण से होती है प्रभु की प्राप्ति
त्याग, तपस्या और समर्पन तथा ध्यान लगाने के साथ सतगुरु के ज्ञान के माध्यम से ही प्रभु की प्राप्ति होती है। सतगुरु के मिलते ही मोह माया आदि के बंधन छूट जाते है। यह विचार सलहाबाद के मिश्रौली गांव में आयोजित सनातन भजन और सतसंग कार्यक्रम में में संत स्वामी जयगुरु बंदे महाराज ने कही।
विज्ञापन

संत स्वामी जयगुरुदेव महराज ने कहा कि गुरु भवसागर रूपी पिंजडे से मुक्त होने का सरल युक्ति बताते है। बोले गुरु के ज्ञान का चछु सदैव खुला होना चाहिए और शिष्य को बहरा नहीं होना चाहिए। अर्थात गुरु को अंधा तथा शिष्य को बहरा नही होना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु के चरणो व उनके नाम से मनुष्य को मुक्ति नही मिलती, बल्कि गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करने से ही मुक्ति मिल सकती। गुरूबंदे जी महाराज ने लोकभाषा मे हृदय स्पर्शी भजनों को सुना कर श्रोताओं को भक्ति की अविरल धारा में तरबतर कर दिया। उन्होंने ने कहा की गुरु तत्वदर्शी व शब्द भेदी होना चाहिए। गुरु जब मनुष्य के जीवन मे आता है तो मनुष्य के जीवन का अंधकार मिट जाता है और वह सद्गुणी हो जाता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान राम बचन यादव शिव बचन यादव आदि ने सद्गुरु की आरती उतारा तथा विशाल भंडारा गुरु जी के कमलवत हाथो से खोला गया तथा प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से महेंद्र प्रसाद, कमल कुमार यादव, जय प्रकाश, छवि राम यादव, अभिराम यादव , भरत प्रजापति, सुनील, लाला, राहुल शर्मा, हंसराज, नीरज ,सतीश जायसवाल, गोलू, डॉ राम गोपाल गुप्त, सुभाष चंद कनौजिया, बाबू राम सहित हजारो लोग उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed