फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   मोटर चालू करते करंट, शाहपुर में किसान की मौत

मोटर चालू करते करंट, शाहपुर में किसान की मौत

Sat, 25 May 2019 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
मोटर चालू करते करंट, शाहपुर में किसान की मौत
कुसुम्हा (मऊ)। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शनिवार की सुबह खेत में लगे मोटर चालू करते समय करेंट की चपेट में आने से एक किसान गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद परिजनों ने किसान को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी राधे मौर्य (60) पुत्र स्व. सखीचंद्र का गांव के बाहर खेत में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल लगा हुआ है। शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे वह मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर का बटन दबा रहा था। इसी दौरान स्टार्टर में करंट प्रवाहित हो रहा था। इससे वह करेंट की चपेट में गया। किसान को करेंट लगते देखकर आस पास के लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और मोटर को किसी तरह से बंद कर परिजनों को इसकी सूचना दी। जहां परिजनों ने किसान को दोहरीघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मृतक के पत्नी लीलावति ने इस आशय की रिपोर्ट दी है। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed