फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   फतहपुर मंडाव में गहराया पेयजल संकट

फतहपुर मंडाव में गहराया पेयजल संकट

Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव में गहराया पेयजल संकट
भीषण गर्मी में तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में पेयजल का संकट गहरा गया है। भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे खिसकने से हैंडपंपो से नाममात्र का ही पानी निकल पा रहा। 20 प्रतिशत हैंडपंप खराब पड़े हैं। खराब पड़े हैंडपंपों के मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निकाय तथा ग्राम पंचायतों को सौंपी गई है। लेकिन वह जिम्मेदारी से मुंह मोड़े हैं। उधर, प्रदूषित पानी के सेवन से लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन

मधुबन नगर पंचायत सहित फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र में 78 गांव है। आबादी दो लाख 17 हजार 901 है। ब्लाक क्षेत्र में मात्र 2424 हैंडपंप लगे हैं। यानी एक हैंडपंप पर लगभग 90 लोग निर्भर हैं। 20 प्रतिशत हैंडपंप खराब हालत में हैं। भीषण गर्मी के मौसम में भूगर्भ जलस्तर तेजी से नीचे खिसक रहा है। इसके चलते हैंडपंपों से पानी नाम मात्र निकल रहा है। विभाग की तरफ से जो हैंडपंप लगाए गए हैं वह खराब पड़े हैं। आंकड़ों के अनुसार 20 प्रतिशत हैंडपंप मामूली रुप से बिगड़े पड़े हैं। विभागीय उदासीनता से हैंडपंपों की मरम्मत कराने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी है। शासन की तरफ से हैंडपंपों की मरम्मत तथा रीबोर कराने की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों को दी गई है। प्रदूषित पानी के सेवन से लोग पेटदर्द, उल्टी, डायरिया सहित विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे है ।
विज्ञापन

हृदयपट्टी गांव के काली मंदिर पर स्थित हैंडपंप कई महीनों से खराब पड़ा है। इसी प्रकार गंगऊपुर, भठिया, ढिलई फिरोजपुर, मर्यादपुर सहित तमाम गांवों में हैंडपंप खराब पड़े हैं। गांव के रमेश राजभर ज्ञान राजभर, संजय राजभर, विनोद, मणि प्रकाश सिंह ने बताया कि हैंडपंप खराब पड़े होने से बस्ती के लोगों को पानी दूर से लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
खराब पड़े हैंडपंपों के मरम्मत की जिम्मेेदारी ग्राम प्रधान तथा सेक्रेटरी की है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कराया जाएगा। लापरवाही मिलने पर संबंधित सेक्रेटरी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सुवेदिता सिंह, खंड विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed