{"_id":"5c758f12bdec2273ab607feb","slug":"151551208210-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायुसेना के पराक्रम से बढ़ेगा सेना का मनोबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वायुसेना के पराक्रम से बढ़ेगा सेना का मनोबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर के आतंकी शिविरों पर बमबारी के बाद सेना के जवानों तथा पूर्व सैनिकों, अधिकारियों में उत्साह का माहौल है। बातचीत में सभी ने वायुसेना के साहसिक कार्य के लिए सेना को बधाई दी। कहा कि वायु सेना के इस जवाब से सेना का मनोबल बढ़ेगा।
ताजोपुर के पूर्व ब्रिगेडियर पीएन सिंह ने कहा कि वायुसेना द्वारा पीओके के आतंकी शिविरों पर बमबारी करना स्वागतयोग्य कदम है। प्रधानमंत्री द्वारा सेना को खुली छूट दिए जाने से सेना का मनोबल तो बढ़ा ही है। नसोपुर के पूर्व सैनिक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पुलवामा में आतंकी घटना के बाद बमबारी होनी ही चाहिए। सेना पाक को सबक सिखाकर रहेगी। खालसा चक के पूर्व सैनिक नंदलाल सिंह का कहना है कि भारतीय वायु सेना का कदम सराहनीय है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीति के चलते हुआ है। भारतीय वायु सेना के अधिकारी बधाई के पात्र हैं। ताजोपुर के पूर्व सैनिक नागेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दी है। अब सेना पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों को नष्ट कर आतंकी आकाओं को मार गिराएगी।