{"_id":"5c3381d8bdec22571f2edc6a","slug":"151546879448-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘भाजपा कर रही नफरत की राजनीति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘भाजपा कर रही नफरत की राजनीति’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीपुर। स्थानीय ब्लाक के फतेहपुर गांव में समाजवादी विकास विजन और सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में टीम लीडर वीरेंद्र चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में सिर्फ पिछड़े समाज सहित समाज के सभी वर्ग को गुमराह करने की राजनीति की है। भाजपा ने अपने चुनावी मुद्दों को पूरा न कर सिर्फ धर्म और जाति की नफरत फैलाकर लड़ाने का कार्य किया।
उन्होंने कहा कि कहीं हिंदू मुस्लिम तो कहीं जाति विभेद के बहाने भाजपा देश में नफरत की राजनीति कर रही है। कहा कि जिन मुद्दों पर बीजेपी सत्ता में आई थी उन मुद्दों के बजाय वह मंदिर मस्जिद, हिन्दू मुस्लिम का कार्ड खेल रही है। जीएसटी और डीजल पेट्रोल की कीमतों पर अड़ियल सरकार अपनी जमीन खिंचती देख उन मुद्दों पर सुधार करने का ढोंग रचकर फिर से सत्ता प्राप्त करनी चाहती है।
विधानसभा महासचिव अजीत यादव ने कहा कि अब वक्त सोचने का नहीं बल्कि 2019 में भाजपा को सबक सिखाने का है। इस साम्प्रदायिक सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पिछड़ों को एकजुट होना पड़ेगा। इस मौके पर पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, कमलेश, शिवजी प्रजापति, श्रीपति राजभर, महेंद्र पासवान, रमेश यादव, अनिल पासवान ने भी अपने विचार ब्यक्त किये। इस अवसर पर शंकर चौहान, कन्हैया चौहान, छोटू चौहान, मैना, धीरेन्द्र, चौरसिया, वीरेंद्र पाल, काशीनाथ खरवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
चिरैयाकोट। क्षेत्र के कमथरी चट्टी के पास सोमवार को पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान की अध्यक्षता में सपा की बैठक हुई। बैठक में पूर्व विधायक ने आगामी लोक सभा चुनाव में कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ लग जाने का आह्वान किया। पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले चुनाव के दौरान किए गए वादों पर विफल रही है। पीएम ने दो करोड़ लोगो को नौकरी देने का वादा किया था लेकिन अपा वादा पूरा नहीं किया। जनधन योजना के तहत खाते खोलवाऐ किसी भी खाते में पैसा नही भेजा जा सका है। पेट्रोल , डीजल के दामो मे बेतहाशा वृद्धि हो चुकी है । जीएसटी लग जाने उपभोक्ता और व्यापारी दोनों परेशान हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिला सचिव सीता राम यादव , अनुराग राय , लल्लन चौहान , संजय चौहान , जितेन्द्र दुबे , पप्पू कश्यप , गणपति प्रजापति , सतीश प्रजापति आदि मौजूद रहे । सुभाष यादव