फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दो दिन से पानी के लिए हाहाकार

दो दिन से पानी के लिए हाहाकार

Fri, 26 Oct 2018 12:12 AM IST
Updated Fri, 26 Oct 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
दो दिन से पानी के लिए हाहाकार
दुबारी। मधुबन तहसील के दुबारी ग्रामसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था बिगड़ गई। इससे ग्रामीण पिछले दो दिनों से पेयजल को तरस गए। पाइप लाइनों में पानी नहीं आने से उपभोक्ता हैंडपंपों पर निर्भर है। शिकायत के बाद भी जलनिगम के अधिकारियों द्वारा मेन लाइन में आई समस्या को दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन

मधुबन-दुबारी चौराहे पर मंगलवार की शाम बीएसएनएल द्वारा ओएफसी केबल लाइन बिछाते समय पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे नगर क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई। पेयजल लाइन का इस्तेमाल करने वाले दुबारी ग्राम सभा के बिग्रहपुर, भानपुर, मनपरवा, गोबरही, लक्ष्मीपुर, मठिया, टमठा, खरगीपुर, कौडीपुर, रतनपुरा, भठिया सहित 12 गांवों के 330 उपभोक्ता पानी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। हैंडपंपों पर लोगों की कतारे लगी रही। इस संबंध में दुबारी बाजार के मुन्ना सिंह, देवेंद्र यादव, शिवानंद सिंह, रिंकू गौड़, डब्बू सिंह, अजय गुप्ता और पवन जयसवाल आदि ने बताया कि पेयजल आपूर्ति दो दिनों से बाधित होने से वो मजबूरन बाजार से पेयजल खरीदकर पीने को मजबूर है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। इस बाबत जलनिगम के अवर अभियंता अर्पित बरनवाल का कहना है ठेकेदार की लापरवाही से मेन लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। शुक्रवार तक लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed