फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   नलकूपों से चलाया गया पानी कुछ ही घंटों में सूख जा रहा

नलकूपों से चलाया गया पानी कुछ ही घंटों में सूख जा रहा

Thu, 12 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
नलकूपों से चलाया गया पानी कुछ ही घंटों में सूख  जा रहा
रतनपुरा। प्रकृति की मार झेल रहे किसानों को सिंचाई विभाग सहायता नहीं कर रहा है। बारिश नहीं होने के कारण किसान धान की रोपाई को लेकर चिंतित हैं। धान की रोपाई के लिए पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है। वर्षा में हो रही देरी से लाचार किसान निजी नलकूपों आदि से धान की रोपाई तो शुरू कर दिए हैं लेकिन धान की फसल के लिए पानी पर्याप्त नहीं मिल पा रहा है। सुबह भरा गया पानी खेत में शाम तक दिखाई नहीं दे रहा है। किसानों ने बताया कि नहर के बगल में खेत होने की वजह से खेतों में सिंचाई की कोई साधन नहीं है और दूसरी ओर नहर में पानी नहीं आ रहा है। किसान सुजीत कुमार, संतू, संतोष कुमार, रमेश सिंह, परशुराम सिंह, दुर्गा सिंह आदि ने कहा कि बारिश नहीं होने के कारण नर्सरी पुरानी होती जा रही है। विभाग का दावा है कि नहरों को क्षमता के अनुसार चलाया जा रहा है लेकिन किसानों की पीड़ा है कि नहर में भरपूर पानी आ नहीं रहा है। शारदा सहायक खंड 32 में पानी नाम मात्रा का छोड़ा गया है लेकिन वह टेल तक नहीं पहुंच रहा है। किसानों ने मांग की है कि तत्काल शारदा सहायक खंड में पानी पर्याप्त मात्रा में छोड़ा जाए नहीं तो हम लोग धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed