फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सीएम के आने के बाद भीड़ का बढ़ा दबाव

सीएम के आने के बाद भीड़ का बढ़ा दबाव

Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सीएम के आने के बाद भीड़ का बढ़ा दबाव
मऊ। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की जनसभा में प्रारंभ में तो भीड़ नदारद रही, लेकिन उनके मंच पर आने के बाद भीड़ का दबाव बड़ गया। मंच पर अपने संबोधन के पहले उन्होंने वंदे मातरम एवं भारत माता की जै का नारा लगवाया तो पूरा प्रांगण गगनभेदी जयकारों से गूंज गया। मंच पर नगरपालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के साथ ही नगर पंचायतों से भी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों को मुख्यमंत्री के मंच पर स्थान दिया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी पिछले एक सप्ताह से चल रही थी। मंगलवार को सोनी धापा के मैदान पर वैसे तो सुबह से ही कार्यकर्ताओं का जमावड़ा शुरू हो गया, लेकिन उनके आगमन के पूर्व मैदान में भीड़ ज्यादा नहीं दिख रही थी। जैसे ही पुलिस लाइन में उनके हेलीकाप्टर से उतरने की सूचना मिली तो मैदान में भीड़ का दबाव बढ़ने लगा। नगरपालिका के साथ ही नगर पंचायतों से भी प्रत्याशी भीड़ लेकर कार्यक्रम में पहुंचे थे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा एवं बैरिकेटिंग की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed