फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   1.45 lakh saplings will be planted in 83 Gram Panchayats today.

Mau News: 83 ग्राम पंचायतों में आज 1.45 लाख पौधे लगाए जाएंगे

Sun, 12 Jul 2026 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
1.45 lakh saplings will be planted in 83 Gram Panchayats today.
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक ​स्थित नर्सरी से पौधों को ले जाते लोग।संवाद
वृहद पौधरोपण अभियान-2026 के तहत विकासखंड मुहम्मदाबाद गोहना में शनिवार को पौध उठान का कार्य संपन्न हो गया। शनिवार को क्षेत्र के भातकोल, मोहिउद्दीनपुर, भाटपारा, नसोपुर सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों में ग्राम सचिवों, सेक्टर नोडल अधिकारियों और ग्राम प्रधानों की मौजूदगी में नर्सरियों से पौधों का उठान कराया गया।
विज्ञापन

क्षेत्रीय वन अधिकारी दिवाकर यादव ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना वन क्षेत्र की विभिन्न नर्सरियों से विकासखंड की सभी 83 ग्राम पंचायतों के लिए लक्ष्य के अनुरूप पौधों का उठान कराया गया।
विज्ञापन

पूरे अभियान की निगरानी सेक्टरवार नोडल अधिकारियों द्वारा की गई, जिससे प्रत्येक ग्राम पंचायत को निर्धारित संख्या में पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। खंड विकास अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि शनिवार पौध उठान का अंतिम दिन था और सभी 83 ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 1.45 लाख पौधों का उठान पूर्ण कर लिया गया है। अभियान में ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक, श्रमिक आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed