{"_id":"5c30ea3cbdec22532f13e819","slug":"141546709564-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यकर्मचारियों ने की हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यकर्मचारियों ने की हड़ताल को सफल बनाने पर मंत्रणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राज्य कर्मचारी महासंघ की बैठक शनिवार को विकास भवन के सभागार में हुई। इसमें आठ व नौ जनवरी को आयोजित हड़ताल को सफल बनाने की रणनीति तय की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते राज्य कर्मचारियों की 17 सूत्री मांगें पूरी नहीं हो सकी हैं। राजकीय सेवकों की नई अंशदायी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। संविदा कर्मियों को राज्यकर्मचारियों के समान मानदेय दिया जाए। आउटसोर्सिंग को समाप्त किया जाए। सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित कर्मचारी घोषित किया जाए। ग्रेच्युटी का भुगतान 45 दिन का किया जाए।
सातवें वेतन आयोग की विसंगतियों को दूर किया जाए। रामाश्रय यादव ने कहा कि हड़ताल को सफल बनाने के लिए सात जनवरी को जिले के सभी घटक संघों के पदाधिकारी तथा सदस्य जन जागरूकता अभियान के तहत जिले के कार्यालयों का भ्रमण करेंगे। आठ जनवरी को पीडब्लूडी डाक बंगला से बाइक रैली निकालकर रोडवेज गाजीपुर तिराहा होते जिला मुख्यालय पर समाप्त होगी। नौ जनवरी को सोनीधापा स्कूल के मैदान से जिले के सभी कर्मचारी रैली निकालकर जिला मुख्यालय पर सभा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। बैठक में सूर्यदेव पांडेय, ब्रह्मस्वरुप मिश्र, सीताराम गुप्त, केके सिंह, राज कुमार मौर्य, तवरेज अहमद ,वीरेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।