फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   वार्षिक खेलकूद में टैगोर सदन अव्वल

वार्षिक खेलकूद में टैगोर सदन अव्वल

Mon, 10 Dec 2018 10:07 PM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
वार्षिक खेलकूद में  टैगोर सदन अव्वल
कंधेरी स्थित केंद्रीय विद्यालय की तरफ से वार्षिक खेलकूद का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि तथा विद्यालय की प्राचार्य डॉ. किरण बाला ने मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में टैगोर सदन अव्वल रहा।
विज्ञापन

स्काउट गाइड के छात्रों ने मुख्य अतिथि को स्वागत करते हुए समारोह स्थल तक पहॅुचाया। इसके बाद चारों सदनों के कैप्टन ने खेल के प्रति सच्ची लगन तथा समर्पण की शपथ ली। शिवाजी, टैगोर, अशोक तथा रमन सदन ने स्काउट गाइड के बच्चों ने मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी दिया। संगीत की धुन पर योग क्रियाकलाप का भी प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग में गुब्बारा दौड़ में चौथी, पांचवीं छात्रों द्वारा 100 मीटर तथा 200 मीटर दौड़, उच्च माध्यमिक कक्षाओं के लिए 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में टैगोर सदन प्रथम स्थान पर रहा, रमन सदन द्वितीय एवं अशोक सदन तृतीय स्थान पर रहा। विजेता प्रतिभागियों को मेडल प्रदान किया गया। प्रतियोगिता समाप्ति के पश्चात मुख्य अतिथि ने खेलकूद के जीवन में महत्त्व पर प्रकाश डाला। वरिष्ठ शिक्षक आर विश्वकर्मा ने अतिथियों आभार जताया। इस दौरान एल प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed