{"_id":"5be2ea00bdec22693c103c7f","slug":"141541597696-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाईकर्मियों को नहीं मिला बोनस, रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाईकर्मियों को नहीं मिला बोनस, रोष
Updated Wed, 07 Nov 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परदहां ब्लॉक के 51 गांवों के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को दीपावली में वेतन के साथ बोनस न मिलने से कर्मचारियों में रोष है। बोनस न मिलने से कर्मचारियों ने लामबंद होते हुए दीपावली बाद इसे आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
परदहां ब्लॉक के 51 गांवों में साफ-सफाई के लिए 124 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दीपावली के त्यौहार पर सफाई कर्मचारियों को बोनस मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वेतन का भुगतान होने पर जब उन्हें बोनस नहीं दिया गया। जिस संबंध में कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। सफाई कर्मचारी के पूर्व अध्यक्ष तबरेज आलम ने बताया कि वेतन के साथ हर सात हजार रुपये का बोनस दिया जाता है, लेकिन इस बार विभाग द्वारा वेतन का भुगतान तो किया गया, लेकिन उन्हें हर साल की भांति बोनस नहीं दिया गया है। बीडीओ छोटेलाल तिवारी का कहना है कि ट्रैजरी में विलंब के चलते बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में नहीं भेजी जा सकी। लेकिन शीघ्र ही उनके खाते में यह राशि भेज दी जाएगी।