{"_id":"5ad0ecdc4f1c1b5c098b45f1","slug":"141523641564-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी की निगरानी में होगी मदरसो में परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी की निगरानी में होगी मदरसो में परीक्षा
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद गोहना। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित 16 अप्रैल से 28 अप्रैल तक मुंशी, मौलवी आदि की परीक्षाएं दो पालियों में संचालित होंगी। इसके लिए मऊ जिले में कुल 27 परीक्षा केंद्र बने हैं, जहां कैमरे की नजर में नकलविहीन परीक्षा कराई जाएगी।
अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी लालमन ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना तहसील अंतर्गत कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में प्रथम पाली आठ बजे से 11 बजे तक तथा द्वितीय पाली दो बजे से पांच बजे तक परीक्षाएं होंगी। इन केंद्रों पर दो पालियों में कुल 881 छात्र छात्राएं परीक्षाएं देंगे। कहा कि नकल विहीन परीक्षा को लेकर सीसी कैमरा के साथ ही प्रशासनिक तैयारी पूरी हो चुकी है। तहसीलदार नरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर नकल विहीन परीक्षा कराई जाएंगी एवं अगर किसी प्रकार की अनियमितता पाई गई तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। नेशनल इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य मोहम्मद इफ्तिखारउद्दीन ने बताया कि हमारे यहां कुल पांच कमरों में 228 छात्र छात्राएं दोनों पालियों में परीक्षाएं देंगे।