{"_id":"5ab1460a4f1c1ba8768b6769","slug":"141521567242-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामसिंह मौर्या हत्याकांड में मुख्तार अंसारी की पेशी आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामसिंह मौर्या हत्याकांड में मुख्तार अंसारी की पेशी आज
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। रामसिंह मौर्या और सिपाही सतीश की हत्याकांड के मामले में आरोपी सदर विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी बुधवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर एक डॉ. अजय कुमार की अदालत में होगी। मामले में अभियोजन का साक्ष्य पूरा हो जाने के बाद आरोपियों का बयान दर्ज होना है। मुख्तार अंसारी की पेशी के मद्देनजर कचहरी परिसर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक शिवाजी शुक्ला ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर कचहरी परिसर और आसपास सुरक्षा का चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। जिसके तहत कई थानों की फोर्स के साथ ही पीएसी और सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा कचहरी परिसर में सीसी कैमरा भी लगाया जाएगा। मामला थाना दक्षिणटोला क्षेत्र का है।
मामले के अनुसार ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह उर्फ मन्ना सिंह की हत्या के मामले में गवाह रहे रामसिंह मौर्या और सुरक्षा में लगा सिपाही सतीश की 19 मार्च 2010 को तत्कालीन एआरटीओ कार्यालय के पास गोलीमार कर हत्या कर दी गई। घटना के बाबत वादी मुकदमा अशोक सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई। इसमें सदर विधायक मुख्तार अंसारी सहित पांच लोगों को नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया। पुलिस ने विवेचना के बाद मुख्तार अंसार सहित कुल 11 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। मामले में अभियोजन का साक्ष्य पूरा हो चुका है। सदर विधायक मुख्तार अंसारी की पेशी को देखते हुए दीवानी कचहरी और आसपास सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त किया गया है।