फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   सड़क के बीचोबीच खड़े हो रहे है टैंपो, आवागमन बाधित

सड़क के बीचोबीच खड़े हो रहे है टैंपो, आवागमन बाधित

Mon, 12 Feb 2018 11:40 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सड़क के बीचोबीच खड़े हो रहे है टैंपो, आवागमन बाधित
चिरैयाकोट। प्रशासन की ओर से सड़कों के किनारे से अतिक्रमण हटाने के बड़े- बड़े दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इन दावों को झुठलाते हुए क्षेत्र के बाजार चौक, सरकारी बस स्टैंड, खरिहानी मार्ग,मुहम्मदाबाद गोहना प्राइवेट बस स्टैंड के पास नियमों को ताक पर रखकर टैंपो के बीच रोड वाहन खड़े किए जा रहे हैं। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है, सड़क से गुजरने वाले दूसरे वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पुलिस की ओर से बीच सड़कों पर खड़े होने वाले वाहनों पर कार्रवाई न होने से वाहन चालकों के हौसले बुलंद है। इससे वाहन चालक जहां अपने वाहनों को सड़क के किनारे जहां आड़े तिरछे पार्क कर रहे है। दूसरी तरफ टैंपो चालकों द्वारा सड़कों पर वाहन खड़ाकर सवारियां भरने से आए दिन जाम की समस्या बन रही है। इस समस्या को लेकर क्षेत्र के सतीशचंद्र गुप्ता, सौरभ प्रजापति, रघुनाथ यादव,सुरेश गुप्ता,सौरभ मौर्य, अखिलेश यादव, रामलक्ष्मन यादव, दुर्गा प्रसाद, राधेश्याम, मोहित विश्वकर्मा समेत अन्य ने कई बार इस संबंध में नगर पंचायत और पुलिस विभाग केे अवगत करा चुके हैं।इस संबंध में सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार का कहना है कि सड़क पर वाहन खड़े कर सवारियां भरने और यातायात प्रभावित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed