{"_id":"5a1318374f1c1bf4688bc5aa","slug":"141511200823-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी तोड़ी, सैकड़ों लीटर शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी तोड़ी, सैकड़ों लीटर शराब बरामद
Updated Mon, 20 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुबन(मऊ)। थाना क्षेत्र के देवरांचल के दुर्गम स्थान पर नदी के तटवर्ती भाग के अलग-अलग स्थानों पर बसे गांवों के नीचे नदी के किनारे अवैध रूप से संचालित शराब भठ्ठियों पर सोमवार को उप निरीक्षक विपिन कुमार सिंह धर्मेंद्र सिंह आदि के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने जबरदस्त छापेमारी की। इस छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों व सफेदपोशों में हड़कंप मचा रहा। हालांकि इस छापेमारी में पुलिस के पहुंचने से पहले ही कारोबारी फरार हो गए पुलिस के हाथ एक भी कारोबारी नहीं लगेे। इस मुहिम में पुलिस ने 12 सौ लीटर अपमिश्रित शराब बरामद करने के साथ अवैध शराब उत्पादन में प्रयुक्त होने वाली चार हजार लीटर लहन को गिराकर नष्ट कर दिया। पुलिस द्वारा भाग निकले कारोबारियों को चिन्हित कर उनके ऊपर कार्यवाई करने की कवायद की जा रही है।
थाना क्षेत्र के देवरांचल स्थित नदी के तटवर्ती गांवों के विभिन्न हिस्सों में अवैध रूप से धधक रही शराब भठ्ठियों को नेस्तनाबूत करने की गरज से सोमवार की सायं थाने के उप निरीक्षक विपीन कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने दियारा क्षेत्र के बैरकण्टा और चक्की आदि गांवो के तलहटी क्षेत्र में धावा बोल दिया। पुलिस टीम को देख कारोबारी नदी व झुरमुटों में भागने में सफल रहे। पुलिस ने कई शराब भठ्ठियों को तोड़कर तहस-नहस कर दिया। छापेमारी के दौरान अवैध शराब के उत्पादन में प्रयुक्त होने वाली 4 हजार लीटर लहन को गिराकर बर्वाद कर दिया। जबकि पुलिस ने 12 सौ लीटर कच्ची शराब के साथ शराब बनाने में प्रयुक्त अन्य उपकरण को बरामद कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से शराब कारोबारियों में हड़कम्प मचा रहा।