फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   14 examiners evaluated 1116 answer sheets

Mau News: 14 परीक्षकों ने किया 1116 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन

Tue, 01 Apr 2025 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
14 examiners evaluated 1116 answer sheets
मऊ। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहा यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य समाप्ति होने की ओर है। तीन मूल्यांकन केंद्राें पर मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को 2241 के सापेक्ष 14 परीक्षकों ने 1116 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया।
विज्ञापन

अब तक 99.83 प्रतिशत मूल्यांकन कार्य पूरा हो चुका है। कंट्रोल रुम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। मूल्यांकन केंद्र के बाहर आने जाने वालों पर एलआईयू नजर रख रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। डीएवी इंटर कालेज, नेहरु इंटर कालेज रतनपुरा, टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबादगोहना में चल रहा मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। तालीमुद्दीन इंटर कालेज में 14 परीक्षकाें ने 1116 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। अब मात्र 703 उत्तरपुस्तिकाएं जांची जानी है।
विज्ञापन

अब तक चार लाख 16 हजार 801 के सापेक्ष चार लाख 16 हजार 98 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही थी। मूल्यांकन कार्य पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed