फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   137 Anganwadi centers of the district will be developed as model centers

आदर्श केंद्र के रूप में विकसित होंगे जिले के 137 आंगनबाड़ी केंद्र

Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
137 Anganwadi centers of the district will be developed as model centers
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से जिले के प्रत्येक ब्लाक से 13-14 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाने की योजना तैयार की गई है। पहले चरण में 44 अफसरों के सहयोग से इन्हें विकसित किया जाएगा। इनके सहयोग से केंद्रों पर बच्चों के लिए पंखे, कुर्सियां, खेल-खिलौने, वजन मशीन आदि की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग 2.70 लाख से अधिक बच्चे पंजीकृत हैं। योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को कुपोषण मुक्त करने के साथ-साथ केंद्रों को आधुनिक बनाया जाएगा। योजना के तहत पहले चरण में जिले के प्रत्येक ब्लाकों से 13-14 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाया जाएगा। प्रथम चरण में137 आंगनबाड़ी केंद्रों को 44 अफसरों के सहयोग से ादर्श केंद्र के रुप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक अधिकारी को तीन-तीन आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर करने की जिम्मेदारी दी गई है। इतना ही नहीं अफसर अपनी स्वेच्छा सूची में शामिल आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श बनाने के लिए करेंगे। इसके बाद ब्लाक स्तर के जनप्रतिनिधि-अधिकारियों को इससे जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में हैं कुल 2587 आंगनबाड़ी केंद्र
आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र बनने से शिक्षा व्यवस्था बेहतर होगी। यहां बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी। साथ ही उनके अभिभावकों में जागरूकता बढ़ेगी। वहीं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम होने से बच्चों को ज्ञानवर्धक बातें सीखने को मिलेगी। इसी क्रम में 10 बेड की क्षमता वाले पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती बच्चों के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों में सभी आधुनिक सुविधाएं बहाल की जा रही हैं। प्रथम चरण में 137 आंगनबाड़ी केंद्रों को आदर्श केंद्रों के रूप में विकसित बनाने की योजना तैयार की गई है। आंगनबाड़ी केंद्रों को गोद लिए अधिकारियों को सूची भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed