{"_id":"5ba3e677867a557f5e02c7eb","slug":"131537468023-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन जुलूस में गणपति बप्पा मोरया की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन जुलूस में गणपति बप्पा मोरया की गूंज
Updated Fri, 21 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रतनपुरा। ब्लाक मुख्यालय पर आदर्श गणपति बप्पा पूजन समिति की तरफ से टैक्सी स्टैंड पर गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित गणेश प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को धूमधाम से किया गया। भाद्र पक्ष शुक्ल पक्ष के चतुर्थी के दिन विघ्न्य विनायक गणेश की स्थापित प्रतिमा का पूजन अर्चन आठ दिनों तक करने के बाद गुरुवार को विर्सजन के लिए ले जाया गया।
समिति के संरक्षक दिलीप सिंह और अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में स्थापित गणेश प्रतिमा को मुंबई से लाया गया था। इसके चलते यह प्रतिमा क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षक का केंद्र बनी थी। गुुुुरुवार को पूजा स्थल से निकाली गई प्रतिमा विसर्जन जुलूस में शामिल युवक डीजे की धुन पर नाचते गाते और जयकारा लगाते चल रहें थे। जिस तरफ से प्रतिमा गुजर रही थी, पूरी सड़क अबीर गुलाल से लाल हो जा रही थी। इस दौरान दर्शन के लिए सड़क पर खड़े लोगों को समिति के सदस्यों ने प्रसाद वितरित किया। विसर्जन जुलूस पूजा पंडाल से प्रारंभ होकर सदर बाजार, दुर्गा मंदिर, ब्लॉक मुख्यालय, होते हुए भीमपुरा रतनपुरा तिराहे से वैष्णो मंदिर मुख्य सड़क होते हुए ढैचा तमसा तट पर जाकर समाप्त हुआ। यहां गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया गया। पूजन में समिति के मुख्य रूप से राहुल कुमार गुप्ता, दिलीप सिंह, दुर्गा गुप्ता, आशुतोष गुप्ता, रविंद्र कुमार शर्मा (पुजारी), सुदीप लाल श्रीवास्तव, रवि जायसवाल, चंदन ठाकुर, आशु सिंह, गोलू सिंह, प्रीतम गुप्ता, लवकुश वर्मा, गोविंद साहनी, सत्यनारायण गौड, पवन राय, दिपक सिंह, सूरज वर्मा, मनोहर वर्मा, आदि लोग सम्मिलित रहे।