{"_id":"5a1077244f1c1b6f548bdf87","slug":"131511028516-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता का परिश्रम न्यायपालिका को श्रेय दिलाता है- शिवप्रताप शुक्ल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता का परिश्रम न्यायपालिका को श्रेय दिलाता है- शिवप्रताप शुक्ल
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दीवानी कचहरी परिसर में शनिवार को सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से आज के न्यायिक परिवेश में अधिवक्ताओं एवं न्यायाधीशों की भूमिका विषय पर सेमीनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य वित्त मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को कार्यक्रम में अंगवस्त्रम और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि भारत सरकार के केंद्रीय वित्त राज्य वित्त मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने कहा कि अधिवक्ता का परिश्रम ही न्यायपालिका को श्रेय दिलाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। ऐसे मेें देश से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। आगे कहा कि स्वच्छता एक धर्म है। सभी से स्वच्छता बनाए रखने के लिए आगे आने की अपील किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में किसी भी मंत्री के ऊपर किसी प्रकार का कोई दाग नहीं लगा। उन्होंने अधिवक्ताओें के कल्याण के लिए और उनकी पेंशन के संबंध में विचार करने के लिए केंद्रीय विधि मंत्री से बातचीत करने का आश्वासन दिया। साथ ही जिले के अधिवक्ताओं के लिए मदद का आश्वासन दिया।
बार कौंसिल के सदस्य अमरेंद्रनाथ सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अधिवक्ताओं और किसानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था। लेकिन आजादी के 68 साल बाद भी यह दोनों वर्ग उपेक्षित हैं। कहा कि अधिवक्ताओें के लिए 1962 में एक्ट बना लेकिन उसमें उनके कल्याणार्थ किसी योजना का प्रावधान नहीं किया गया। उन्होंने अधिवक्ताओं के कल्याणार्थ और उनकी पेंशन के बावत जो योजना प्रस्तावित है उसे केंद्रीय विधि मंत्री से वार्ताकर लागू कराने की मांग मुख्य अतिथि से किया। जिला जज राजेंद्र कुमार ने कहा कि अधिवक्ताओं की भूमिका न्यायिक समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कहा कि आज समाज का हर व्यक्ति अपने अधिकारों के प्रति सजग है लेकिन कर्तव्यों के प्रति जागरूक नहीं है। सांसद हरिनारायण राजभर ने भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए सभी लोगों को आगे आने की अपील किया। इस मौके पर बार के अध्यक्ष विजयबहादुर पांडेय और महामंत्री सत्येंद्रनाथ राय ने मुख्य अतिथि, विशिष्ठ अतिथियों और सामाजिक सरोकार से जुड़े लोगों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिला जज शमशाद अहमद, महेश चतुर्वेदी, राजेंद्र राय आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर अमरनाथ सिंह, सूर्यनाथ यादव, दारोगा सिंह, मानसिंह यादव, पीएन सिंह, अजय कुमार सिंह, शिवप्रसाद श्रीवास्तव, रामकृत यादव , हुमा सज्जाद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्वएमएलसी दयाराम पाल और संचालन हरिद्वार राय ने किया।