{"_id":"59e782364f1c1b74698b66b8","slug":"131508344374-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल को कारण बताओ नोटिस जारी
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
घोसी। उपजिलाधिकारी घोसी ने टेघना गांव के लेखपाल अगस्त राजभर को गांव में किए गए अनियमितता को लेकर जांच अधिकारी की आख्या के आधार पर बुधवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसमें लेखपाल से चार बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
नोटिस में आरोप लगाया गया है कि टेघना गांव निवासी सीताराम के मृत्योपरांत उनके परिवारजनों द्वारा बार-बार अनुरोध करने के बाद भी वरासत दर्ज नहीं किया गया। उनसे अवैध रूप से धनराशि लिया गया। कमलेश बनाम उमेश सिंह वाद में कुर्रा फाट को गलत ढंग से बदल दिया गया। टेघना गांव की खतौनी फसली का रोस्टर पूर्ण होने के उपरांत फसली से पूर्व नई खतौनी को तैयार न करना आदि नियम विरुद्ध है। शिकायतों की जांच जाच अधिकारी नायब तहसीलदार सर्वेश सिंह से कराया गया। जांच अधिकारी ने जांच में आरोपों को सही पाया। इस तरह से सभी आरोप सही पाया गया। इसको लेकर धारा 340 के तहत कार्यवाही प्रस्तुत करने के साथ ही दो वेतन वृद्धि या स्थायी प्रभाव से रोके जाने की कार्रवाई की संस्तुति की गई है। सात दिन के अंदर अपना पक्ष प्रस्तुत न करने के स्थिति में बिना किसी संशोधन के अंतिम आदेश पारित कर दिया जाएगा।