{"_id":"596e46434f1c1be2618b483f","slug":"131500399171-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ,स्कूल चलकर नाम लिखाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ,स्कूल चलकर नाम लिखाओ
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। मम्मी-पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओ, मुफ्त किताबें भोजन ड्रेस, स्कूल जाने की लग गई रेस आदि नारों के साथ मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय जयरामगढ़ के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकली गई। रैली को जूनियर के प्रधानाचार्य नरेंद्र तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली पूरे गांव का भ्रमण कर पुन: विद्यालय पहुंचकर सभा के रूप में तब्दील हो गई।
शिक्षा क्षेत्र कोपागंज में रैली प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय जयरामगढ़ से निकल कर गांव के सभी पुरवों में भ्रमण करते हुए पुन: विद्यालय पर पहुंची। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय व जूनियर विद्यालय के सभी बच्चे अपने हाथों में शिक्षा संबंधी लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे तथा नारा लगा रहे थे। यही नहीं बच्चे व अध्यापक पूरे रास्ते जगह-जगह रुक कर अभिभावकों से मिलकर बच्चों को स्कूल भेजने का आग्रह कर रहे थे। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक नरेंद्र तिवारी ने कहा कि सरकार द्वारा 1 से 5 तक के बच्चों को मुफ्त किताबें भोजन ड्रेस के अलावा अंग्रेजी व अन्य भाषा की किताबों के पढ़ने की मुकम्मल व्यवस्था की है। इस दौरान पूनम यादव, शशि प्रकाश राय, अशोक कुमार, अलका राय, कौशिल्या के अलावा सभी सदस्य उपस्थित रहे।
परदहां ब्लाक क्षेत्र के डुमरावं गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय द्घितीय पर मंगलवार की सुबह सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल चलों अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मम्मी-पापा हमें पढाओं, स्कूल चल कर नाम लिखाओं और हिन्दू-मुस्लिम,सिख इसाई मिलकर सब करें पढ़ाई आदि नारा लगाते हुए चल रहें थे। रैली विद्यालय से शुरु होकर गांव के पक्षिमपुरा,बिचला पुरा और पुरनापुरा होते हुए पुन: विद्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान एनपीआरसी रत्नेश पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गीता सिंह ने रैली के दौरान लोगों से बच्चों का नामांकन कराने के लिए उन्हें विद्यालय भेजने का निवेदन की। इस अवसर पर रंजना सिंह,स्नेहा सिंह, पूनम मौर्या,अंजली सिंह,चंदा सिंह,मिथिलेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे ।