मऊ। अमर उजाला फाउंडेशन, शारदा नारायन हास्पिटल और ओम कोशिश रिसर्च फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पूर्वाह्न 11.30 बजे थारू बस्ती में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंह की टीम ने 130 मरीजों का उपचार किया। नि:शुल्क दवाईयों का वितरण भी किया गया। रविवार को शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी रामसिंह वर्मा ने कहा कि शिविर का आयोजन बेहद खास है। ऐसे शिविर का आयोजन ऐसी ही बस्तियों में होना चाहिए, जिससे असमर्थ लोगों को उपचार मिल सके। शारदा नरायण अस्पताल के संचालक तथा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. संजय सिंह ने कहा कि अमर उजाला समाज हित में कई पुनीत कार्य करता है, इसमें रक्तदान शिविर, अपराजिता और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शामिल है। डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि धनाभाव में उपचार कराने में असमर्थ लोगों को उपचार मुहैया कराने के लिए अमर उजाला के साथ मिलकर सहयोग आगे भी जारी रहेगा। इसके बाद डॉ. संजय सिंह ने सीडीओ राम सिंह वर्मा का चेकअप कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद डॉ. सुजीत सिंह तथा स्टॉफ नर्स गुड़िया, विद्या के साथ मेडिकल स्टॉफ हमीद आलम, मनीष सिंह, सुमित शर्मा की टीम ने 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर परामर्श के बाद दवा वितरित की। शिविर सुबह साढ़े 11 बजे से शुरू होकर दोपहर दो बजे तक चला। संचालन ओम कोशिश रिचर्स फाउडेशन के निदेशक पुरूषार्थ सिंह ने किया। आभार ग्राम प्रधान रामभवन यादव ने किया। शिविर में ग्रामीण सरवन थारू, शैलेंद्र, महरूना, श्रीकिशुन, जितेंद्र आदि का विशेष सहयोग रहा।