फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   13 unsubscribed in disciplinary action

अनुशासनात्मक कार्रवाई में 13 की सदस्यता समाप्त

Sun, 25 Apr 2021 10:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 10:16 PM IST
विज्ञापन
13 unsubscribed in disciplinary action
मऊ। पंचायत चुनाव में अनाधिकृत तरीके से पार्टी के झंडे का प्रयोग करने के मामले में प्रदेश अध्यक्ष भाजपा ने कार्रवाई का आदेश दिया। जिसपर जिलाध्यक्ष भाजपा प्रवीण गुप्ता ने 13 लोगों को छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह कार्रवाई उनके विरुद्ध की गई जो वर्तमान या पूर्व के पदाधिकारी हैं, या फिर सदस्य या कार्यकर्ता होते हुए चुनाव लड़ रहे हैं या अपने परिवार के व्यक्ति को पार्टी प्रत्याशी के विरुद्ध चुनाव लड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर पार्टी के सभी दाइत्वों से मुक्त कर छह वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। इसके अलावा भी जो पार्टी के कार्यकर्ता या पदाधिकारी अपने को गलत तरीके से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बताकर पार्टी का झंडा तथा बैनर अवैध ढंग से इस्तेमाल करते हुए पाए जाएंगे पर उचित कानूनी कार्यवाही भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिन लोगों की सदस्यता समाप्त कर उन्हे पार्टी से निष्कासित किया गया उनमें वार्ड नंबर एक दुबारी से रामप्रवेश यादव, वार्ड नंबर दो धर्मपुर विशुनपुर से कन्हैया जो पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे, वार्ड नंबर चार मर्यादपुर से रामविलास गुप्ता जो पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा रहे, वार्ड नंबर आठ बेलौझा से हरिकेश राजभर जो मंडल मंत्री है, वार्ड नंबर नौ रतनपुरा से अनिल यादव जो पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा रहे, वार्ड नंबर सोलह दरगाह से प्रशांत गुप्ता तो जिला मंत्री है, वार्ड नंबर सत्रह रसूलपुर से सुरजनाथ शास्त्री जो पूर्व संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ रहे, वार्ड नंबर उन्नीस सियरही बर्जला से मनोज यादव जो मंडल उपाध्यक्ष भाजपा है, वार्ड नंबर इक्कीस अमिला से अखिलेश कुशवाहा जो जिला मंत्री किसान मोर्चा है, वार्ड नंबर तेईस नदवा सराय से दिनेश चौहान जो मंडल उपाध्यक्ष के पर पर आसीन है। वार्ड नंबर चौबीस मढ़ापट्टी से मंगल सोनकर जो पूर्व जिला कार्यसमिति सदस्य रहे, वार्ड नंबर तैतीस रैकवारेडीह से रामकृष्ण सिंह गोलू जो सेक्टर प्रभारी रहे, राधेश्याम मौर्य जो जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा है, इन सभी पर पार्टी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed