{"_id":"5c758ef5bdec22121f0317a2","slug":"121551208181-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाभार्थियों के घर भाजपा ने जलाया दीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाभार्थियों के घर भाजपा ने जलाया दीप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचकर दीप जलाने का कार्य किया। मंगलवार को दोहरीघाट ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता ने योजना के लाभार्थियों से संपर्क कर उन्हें कमल दीपक प्रदान किया ।
केंद्रीय संगठन के निर्देश पर मंगलवार को दोहरीघाट मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. ईश्वर दत्त उपाध्याय के नेतृत्व में ब्लॉक मुख्यालय स्थित खटीक टोला पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्जवला योजना, ऋण माफी और आयुष्मान भारत लाभार्थी योजना के लाभार्थियों से मिले। साथ ही उन्हें कमल ज्योति दीपक दिया, इस दौरान गृहस्वामियों को घर में समृद्धि का उजियारा करने का संकल्प दिलाया। पूर्व ब्लाक प्रमुख डॉ. ईश्वर दत्त उपाध्याय ने कहा कि देश के 22 करोड़ लोगों के जीवन में प्रत्येक रूप से भाजपा सरकार योजनाओं को लागू कर सकारात्मक परिवर्तन किया है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार राय ,पूर्व चेयरमैन गुलाब गुप्ता ,सुरेंद्र गुप्ता, श्याम बाबा ,हिमांशु राय ,विकास वर्मा ,श्रीकांत श्रीवास्तव ,अवधेश कुमार कल्पना चौहान ,आशीष शर्मा ,सुभाष मौर्य, हेमंत कुमार ,प्रहलाद दास गुप्ता ,संजय चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।