{"_id":"5b5211d44f1c1b466d8b5ec0","slug":"121532105172-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में पानी के बाबत जिला पंचायत सदस्य ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में पानी के बाबत जिला पंचायत सदस्य ने सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 20 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। किसान सूखे की मार तो झेल ही रहा है कि सिंचाई विभाग भी संवेदनहीन बन गया है। इसके चलते मधुबन क्षेत्र के माइनरों में पानी की बजाय धूल उड़ रही। साथ ही किसानों की दुश्वारियांबढती जा रही है। किसानों की समस्या को देखते हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी ने शुक्रवार को एसडीएम से मुलकात कर उन्हे मांगों का ज्ञापन सौंपा। एक सप्ताह में माइनर की सफाई कराकर पानी की व्यवस्था नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
बताते चले मधुबन क्षेत्र में मौजूद माइनरों में घासफूस का अंबार लगा हुआ है। शिकायत के बाद भी विभाग लापरवाह बना है। शुक्रवार को दर्जनों किसानों के साथ जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी तहसील पहुंचे और उपजिलाधिकारी निरंकार सिंह को पत्रक सौंपा। मांग किया है कि एक सप्ताह के अंदर जेसीबी लगाकर माइनरों में जमा सिल्ट की सफाई की जाए। साथ ही पानी की व्यवस्था कराई जाए। माइनर में घासफूस के चलते पानी टेल तक नही पहुंच पा रहा। जिसके चलते भीषण गर्मी में किसानों के सामने धान की नर्सरी व रोपाई को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुबाष यदुवंशी के साथ धनंजय पांडेय, सुधाकर, योगेश कुमार यादव, उमेश कुमार, लालजी यादव, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहें।