फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कम ऊचाई पर लटक रहे जर्जर तार से हादसे की आशंका

कम ऊचाई पर लटक रहे जर्जर तार से हादसे की आशंका

Mon, 02 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कम ऊचाई पर लटक रहे जर्जर तार से हादसे की आशंका
नगर पंचायत वलीद्पुर में मुख्य मार्ग पर बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया तार कम ऊचाई पर लटक रहा है। इससे कभी भी बड़े हादसा की आशंका से शहरवासी सशंकित रहते हैं। कम ऊंचाई और जर्जर तार के चलते किसी अनहोनी घटना से सशंकित लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं। इसके बावजूद न तो जर्जर तारों को बदला जा रहा है न ही तारों को ऊंचाई पर करके सुरक्षित किया जा रहा है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बिजली आपूर्ति के लिए वलीदपुर में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील से विद्युत लाइन बनाई गई है। कई सालों से मरम्मत न होने के चलते लगाया गया तार जर्जर होकर बार बार टूटता रहता है। बार बार तारों के टूटने और फाल्ट सुधारने के चलते तार वर्तमान में कई जगहों पर बेहद कम ऊचाई पर लटक रहे है। वलीदपुर- भीरा मार्ग बिजली का तार इतनी कम ऊचाई पर हैं सड़क से निकले वाले बड़े वाहन इसकी जद में आ सकते है। जर्जर तारों के पूर्व में टूटकर गिरने से कई बार बड़े हादसे होने से टल चुका है। जबकि मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन

इस बावत उपकेंद्र के अवर अभियंता राजेंद्र यादव का कहना है जर्जर तारों को बदलने की कवायद शुरु की जा चुकी है। तारों को बदलने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed