{"_id":"5a871cd54f1c1b387b8b6e0f","slug":"121518804181-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौचालय की व्यवस्था न होने पर छात्राओं ने किया प्रर्दशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौचालय की व्यवस्था न होने पर छात्राओं ने किया प्रर्दशन
Updated Fri, 16 Feb 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपरीडीह। परदहा ब्लॉक के पिपरीडीह के रैकवारेडीह स्थित प्राथमिक विद्यालय क्रमांक दो में शुक्रवार को छात्राओें ने शौचालय निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि स्कूल परिसर में न तो कोई शौचालय है, न ही शुद्ध पानी के लिए कोई नल। विद्यालय प्रशासन के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।
विद्यालय में पढ़ने वाली रोशनी, अकांक्षा, चांदनी, पूजा कुमारी, काजल, शिवकुमारी, खुशबू, सुप्रिया, अर्चना समेत 50 से ज्यादा विद्यार्थियों ने प्रदर्शन कर शौचालय और पेयजल व्यवस्था की मांग की। प्रधानाध्यापक पुष्पा सिंह और सहायक अध्यापिका सरोज यादव ने छात्राओं को आश्वासन दिया कि जल्द कार्रवाई की जाएगी।
खुले में शौच करने को मजबूर छात्राएं
पिपरीडीह। प्राथमिक विद्यालय की छात्रा काजल, शिवकुमारी, खुशबू, सुप्रिया, अर्चना सावरी ने बताया कि स्कूल परिसर में शौचालय न होने पर उन्हें मजबूरन खेतों में जाना पड़ता है। जिससे उनके साथ बदसलूकी होने का भय भी सताता हैं। उन्होंने बताया कि परिसर में एक मात्र हैंडपंप हैं, जिसमें गंदा पानी आता हैं। प्रधानाध्यापिका पुष्पा सिंह ने बताया कि इस बाबत उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा लेकिन अभी तक शौचालय व पेयजल व्यवस्था के लिए कोई प्रयास नहीं किया गया है। इसके चलते स्कूल में दर्ज 120 छात्रों के साथ स्कूल स्टॉफ इस समस्या से परेशान है।