{"_id":"59fe07be4f1c1ba7678b96a9","slug":"121509820350-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा व्यापारियों ने सरकार के कदम को सराहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा व्यापारियों ने सरकार के कदम को सराहा
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों की बैठक शनिवार को संगठन के धोबिया इमिली स्थित कैंप कार्यालय में हुई । इसमें सरकार द्वारा थोक व फुटकर दवा विक्रेताओं द्वारा शुल्क जमा होते ही स्वत: लाइसेंस नवीनीकरण प्रक्रिया को देश भर में लागू करने के आदेश पर प्रसन्ननता व्यक्त किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए दवा व्यापार वेलफेयर सोसायटी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण बरनवाल ने कहा कि लाइसेंस नवीनीकरण को लेकर दवा व्यापारियों को लेकर काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। इस संदर्भ में दवा व्यापारियों द्वारा सरकार से कई बार मांग उठाया गया। दवा व्यापारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार मंथन के बाद सरकार द्वारा उठाया गया कदम काफी सराहनीय है। कहा कि लाइसेंस शुल्क जमा करनें के साथ ही स्वत: नवीनीकरण करनें का आदेश 24 अक्टूबर 2017 से पूरे देश में लागू हो चुका है।
तद्क्रम में जिलाध्यक्ष शिवजी राय ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री उप्र सहित प्रभारी मंत्री मऊ नंद गोपाल नंदी का जनपद के सभी दवा व्यापारियों के तरफ से आभार जताया। बैठक में मुख्य रूप से मंत्री प्रवीण पांडेय, भगवानदास गुप्ता, अरविंद पांडेय, संगठन मंत्री जमील अंसारी, गौरी प्रसाद गुप्ता, रवि सिंह, विजय अग्रवाल, बृजेश गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, मंसूर अहमद, रामचंद्र चौहान, हरेंद्र झा, रवि अतहर अंसारी, राजेश उपाध्याय, इम्तेयाज अहमद, इशरत इकबाल लारी आदि उपस्थित रहे।