Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   120 bags of expired cement used in road construction; villagers halt the work

Mau News: सड़क निर्माण में खपा दीं एक्सपायर्ड सीमेंट की 120 बोरियां, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

Sun, 15 Nov 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
120 bags of expired cement used in road construction; villagers halt the work
मधुबन तहसील क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव में एक्सपायरी सिमेंट से कराया जा रहा निर्माण कार्य
दुबारी। लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव में सुग्गी चौरी से लीलहवा जाने वाले मार्ग पर आरसीसी सड़क निर्माण कार्य में एक्सपायर्ड डेट की सीमेंट इस्तेमाल करने का मामला प्रकाश में आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से क्षेत्र के धर्मपुर विशुनपुर गांव में सुग्गी चौरी से लीलहवा जाने वाले मार्ग पर लीलहवा टावर तक आरसीसी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों की नजर सीमेंट की बोरियों पर पड़ी। आरोप है कि सीमेंट की बोरियों के अंदर सीमेंट जमकर पत्थर जैसा हो गया था। ग्रामीणों ने इसे निर्माण कार्य में इस्तेमाल किए जाने पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

इस दौरान खराब सीमेंट का वीडियो भी बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।
ग्रामीण रामभवन यादव, अनिल यादव, अफरोज अहमद, राजेश यादव, अमजद, महातम यादव, सुरेश आदि लोगों ने बताया कि खराब और जमी हुई सीमेंट से करीब 120 बोरी सीमेंट इस्तेमाल कर आरसीसी सड़क का निर्माण करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों की अनदेखी की जा रही है। ठेकेदार और संबंधित विभाग के अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और मानक के विपरीत हुए निर्माण को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed