फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 people injured in a fight over climbing a roof, 21 booked

Mau News: छत पर चढ़ने के विवाद में मारपीट में 12 लोग घायल, 21 पर केस

Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Oct 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
12 people injured in a fight over climbing a roof, 21 booked
कोपागंज। थाना क्षेत्र के काछीकला गांव में दो लोगों की तहरीर पर मारपीट मामले में पुलिस ने रविवार की शाम को 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

24 अक्तूबर की रात छत पर चढ़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। ऊषा देवी की ओर से दी गई तहरीर के अनुसार 24 अक्तूबर की रात 8:30 बजे पट्टीदार भरत घर की छत पर चोरी की नीयत से चढ़ गया। जब बहु ने शोर मचाया तो फूलबदन, रामबचन, गुलाब, लक्ष्मण, अमरीश, रामाशीष, अवनीश, मतोशी, चंदा, छोहाड़ी और भरत गाली देते हुए लाठी, डंडों और ईंट, पत्थरों से हमला कर दिए। हमले में ऊषा देवी, पति सूर्यनाथ चौहान, बेटा दीपू, बहु ओमकिरण और पोता पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के फूलबदन चौहान की ओर से दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार रात 8 बजे, छत पर चढ़ने की बात पर विवाद हुआ और पट्टीदार सूर्यनाथ, ऊषा, निधि, आकाश, संतोष, सुनील, अनील, घनश्याम, सोनू और गुड्डू ने लाठी डंडे से हमला कर दिए। हमले में भरत, शुभम, शांति, छोहाड़ी, फूलबदन और अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि दोनों पक्षों से 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed