फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   12 injured in four cases of assault, case registered against 29

Mau News: मारपीट के चार मामलों में 12 घायल, 29 पर केस

Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
12 injured in four cases of assault, case registered against 29
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई मारपीट की चार घटनाओं में 12 लोग घायल हो गए। पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस ने 29 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पहली घटना नसोपुर गांव में बीते बृहस्पतिवार की सुबह में हुई, जहां हंसनाथ तिवारी और राजेश तिवारी के बीच कटरेन रखने को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्ष से छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष से हंसनाथ तिवारी, साकेत तिवारी, सचिन तिवारी, रेखा तिवारी, सिखा तिवारी और दुसरे पक्ष से राजेश तिवारी, योगेश तिवारी, आर्यन तिवारी, ऋद्धि और सिद्धी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

दूसरी घटना बेलचौरा गांव की है। गांव निवासी सुरेश राजभर ने द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार बुधवार को उसके नाती का जन्मदिन था। बड़ागांव निवासी रिश्तेदार राम आशीष राजभर भी घर आया था। पार्टी के दौरान घर से बाहर गया तो गांव निवासी अंकित, गोविंद, प्रकाश, वीरेंद्र, विक्की, मयंक चौहान और रवि चौहान ने उसे डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना अछार गांव की है। पंकज यादव द्वारा दर्ज कराए मुकदमे के अनुसार बृहस्पतिवार को वह खेत में काम कर रहा था। तभी गांव निवासी संजय यादव, रविंद्र यादव, सुरेंद्र, दिवाकर, अभिषेक, अंकित, अमशिष, अनुराग ने ईंट और डंडे से मारपीट कर उसे और माता-पिता को घायल कर दिए।

चौथी घटना डारेपार ताजोपुर की है। गाजीपुर जनपद के मरदह थाना क्षेत्र के गांई निवासी अभय कुमार द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार डारेपार निवासी पंकज कुमार, प्रदीप, गोविंदा, अमित ने सिंधी बाबा कुटी के पास बाइक रोककर उसे और भतीजा लखंदर कुमार को मारपीट कर घायल कर दिए। उसके जेब में रखे 12 हजार रुपये और सोने की चेन गिर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed