फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   ‘एक मंच पर संगठित होने की जरूरत’

‘एक मंच पर संगठित होने की जरूरत’

Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
‘एक मंच पर संगठित होने की जरूरत’
राजकीय कुष्ठ चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिला इकाई का द्विवार्षिक अधिवेशन नगर स्थित नगर के हिंदी भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सतीश चंद्र यादव रहे।
विज्ञापन

प्रांतीय अध्यक्ष सतीश चंद्र यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती से ही कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संभव है। ऐसे में सभी कर्मचारियों को एक मंच पर संगठित होने की जरूरत है। महामंत्री शिवकुमार सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत करने का नतीजा है कि संगठन की तरफ से लगातार चौथी बार महामंत्री पद की जिम्मेदारी मिली है। कर्मचारियों के मान सम्मान की रक्षा तथा मांगों को पूरा कराने के लिए अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से हरिश्चंद्र चौबे को अध्यक्ष, चंद्रप्रकाश शर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। शिवकुमार सिंह को लगातार चौथी बार महामंत्री महामंत्री पद पर चुना गया। हसनैन अहमद को संगठन मंत्री, लालप्रताप सिंह को कोषाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश मौर्य को संप्रेक्षक बनाया गया। इसके पूर्व वकील अली ने महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सतीश सिंह, उदयनाथ गिरी, संतकुमार गुप्त, अरुण सिंह, प्रमोद कुमार राय, सुशील पांडेय, जयराम वर्मा, जियाउद्दीन, शैलेंद्र मिश्र, राजेश राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed